Busy/Free कैलेंडर
Alto Calendar आपके चुने हुए कैलेंडरों से एक Busy/Free कैलेंडर बनाता है। यह दिखाता है कि आप कब व्यस्त हैं और छिपाता है कि किस काम में, ताकि आप इसे अपने पार्टनर, परिवार या किसी दोस्त के साथ शेयर कर सकें और उन्हें सिर्फ़ ब्लॉक दिखें।
उन्हें क्या दिखेगा
आपका कैलेंडर सीमा के साथ सेशन, प्रकाश के साथ लंच और जिम दिखाता है। शेयर किया गया कैलेंडर वही समय दिखाता है, हर एक पर सिर्फ़ busy लिखा होता है, कोई शीर्षक नहीं। न जगह, न मेहमान, न नोट्स।
कौन-से कैलेंडर आपको व्यस्त रखते हैं
कम से कम एक चुनें: घर, काम, परिवार का कोई कैलेंडर। सिर्फ़ समय इस्तेमाल होता है, कभी ब्योरा नहीं। इसे बदलते ही आपका शेयर किया गया कैलेंडर अपडेट हो जाता है, और फिर बैकग्राउंड में भी, जब-जब आपके कैलेंडर बदलते हैं।
व्यस्त क्या माना जाए
- अस्वीकार किए गए निमंत्रण और फ़्री चिह्नित हर चीज़ हमेशा अनदेखी की जाती है, ताकि समय होने पर ऐसा न लगे कि समय नहीं है।
- पूरे दिन के इवेंट डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहते हैं, क्योंकि पूरे दिन की ज़्यादातर एंट्री जन्मदिन, छुट्टियाँ या यात्रा के निशान होती हैं, व्यस्तता नहीं। अगर आपके ऐसे इवेंट सच में व्यस्तता हैं, तो “पूरे दिन के इवेंट मुझे व्यस्त रखते हैं” चालू करें।
आपके कैलेंडर का नाम
ब्लॉक के अलावा लोगों को बस नाम ही दिखता है: इससे, जिनके साथ यह शेयर है, उन्हें पता चलता है कि यह किसका समय है।
पूरा ऐक्सेस क्यों
Alto Calendar यह पढ़ता है कि आपके इवेंट कब हैं, यह कभी नहीं कि उनका नाम क्या है, और एक नया कैलेंडर बनाता है, वही जो शेयर किया जाता है। इसीलिए iOS आपके कैलेंडरों का पूरा ऐक्सेस माँगता है।
इसका iCloud में होना ज़रूरी है
Apple कैलेंडर iCloud के ज़रिए शेयर करता है, इसलिए Busy/Free कैलेंडर आपके iCloud खाते में बनता है। अगर iCloud कैलेंडर बंद है, तो यह सिर्फ़ फ़ोन पर बनता है और किसी के साथ शेयर नहीं किया जा सकता: पहले सेटिंग में iCloud कैलेंडर चालू करें।